झज्जर। विजय हजारे ट्राॅफी मैच में क्रिकेटर यशवर्धन दलाल ने 135 गेंदों में 20 चौकों व पांच छक्कों की मदद से नाबाद 164 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में सामंत जाखड़ ने डेब्यू मैच में आठ ओवर में 60 रन देकर दो विकेट हासिल किए और चार गेंदों में एक रन बनाकर नाबाद रहे।
बेंगलुरु के अलुर क्रिकेट स्टेडियम-टू में हरियाणा और सौराष्ट्र की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र की टीम 48.1 ओवर में 253 रन पर ऑल आउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 39 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। हरियाणा की टीम का अगला मैच 29 दिसंबर को गुजरात की टीम के साथ होगा।
26jjrp08- झज्जर। सामंत जाखड़