फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जैजैवंती गांव के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने जीता महापौर दंगल

विज्ञापन
03जेएनडी08: दंगल में विजेता पुष्पेंद्र को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जुलाना। जैजैवंती गांव के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने महापौर कुश्ती दंगल में प्रथम स्थान पाकर तीन लाख रुपये की इनाम राशि जीती। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इंदौर में दो फरवरी को दंगल आयोजित किया गया था। पुष्पेंद्र के पिता रिसालदार कुलदीप मलिक ने बताया कि पुष्पेंद्र ने दंगल में बेहतरीन प्रदर्शन किया और आयोजकों ने उसे तीन लाख रुपये की इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उनके परिवार का सपना है कि पुष्पेंद्र ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीते। पुष्पेंद्र मलिक इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पुष्पेंद्र मलिक इससे पहले नौ बार नेशनल में मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा जूनियर एशियन और भारत केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। पुष्पेंद्र मलिक के कोच कुलदीप सहरावत ने बताया कि सात अप्रैल को हिमाचल के बलद्वारा में आयोजित कुश्ती दंगल में पुष्पेंद्र मलिक ने महाराष्ट्र के पहलवान सिकंदर शेख को पांच मिनट में चित कर हिंद केसरी खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें