फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटा गया हलवा-पूरी का प्रसाद

विज्ञापन
20जेएनडी26: हवन में आहुति देते हुए मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा एवं गणमान्य लोग। स्र
विज्ञापन
उचाना। क्षेत्र में अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सोमवार को उचाना की कपास मंडी में इंद्र देवता को प्रसन्न करने के उद्देश्य से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उचाना मंडी के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों, किसानों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

हवन-यज्ञ में पंडित प्रवीण शर्मा और अशोक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। पूर्णाहुति के दौरान क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि, बेहतर फसल और जनकल्याण की प्रार्थना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए हलवा-पूरी के प्रसाद का भंडारा भी लगाया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और देवताओं की आराधना का विशेष महत्व है। अच्छी वर्षा किसानों के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई है। ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। मौके पर मंडी प्रधान विकास पंघाल, सतपाल अत्री, दलबीर श्योकंद, रामनिवास बुडायन, बलराज श्योकंद, पंकज करसिंधु, रमेश नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें