20जेएनडी22: हांसी रोड पर एसडीओ से बिजली समस्या को लेकर मिलते हुए अर्बन इस्टेट निवासी। स्रोत : क
जींद। बिजली समस्याओं को लेकर सोमवार को अर्बन एस्टेट जींद निवासी मोहित सिंधु की अध्यक्षता में लोगों ने बिजली विभाग के एक्शन कार्यालय हांसी रोड पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि विभाग की ओर से दिन और रात के समय लगाए जाने वाले लंबे बिजली कटों की जानकारी उपभोक्ताओं को पहले से दी जाए ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे बिजली कटों के कारण गर्मी के मौसम में आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने की मांग की।