फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को लाल डोरा से मुक्त करने का कार्य शुरू

विज्ञापन
गांव में मिलान करते अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
एसडीएम संजय बिश्नोई ने बताया कि उपमंडल में गांवों को लाल डोरा मुक्त करने का कार्य शुरू किया जा चुका है। नरवाना के सभी गांवों में आबादी देय जमीन को पूर्णतया लाल डोरा मुक्त किया जाएगा और पात्र लोगों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। यह कार्य पांच सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम बिश्नोई ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत आबादी देय जमीन को लाल डोरा मुक्त करने के कार्य में पहले चरण के तहत उपमंडल के छह गांवों में ट्रायल पूरा किया जा चुका है। जिसमें ढाबी टेक सिंह, डिंडोली, गढी, हंसडहैर, पदार्थ खेड़ा और रसीदा शामिल हैं। अब यह कार्य आगामी 5 सितंबर तक बाकी बचे हुए सभी 53 गांवों में भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाल डोरा मुक्त करने का कार्य एक प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। इसमें राजस्व एवं पंचायत विभाग के सभी कानूनगो, पटवारी तथा ग्राम सचिव कार्य में लगे हुए हैं। लाल डोरा मुक्त कार्य में पहले ड्रोन से डिजिटल फोटो लिया जाता है और बाद में उसका मिलान आबादी देय जमीन के सिजरा, नक्शा तथा मसावी से करके यथास्थिति के अनुरूप कार्य योजना तैयार की जाती है। कार्य पूरा होने पर गांव में आबादी देय जमीन का मालिकाना हक बाकायदा रजिस्ट्री के माध्यम से पात्र लोगों को प्रदान किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि इस कार्य में लगे हुए संबंधित कर्मचारियों को सभी गांवों के सरपंचों एवं नंबरदारों द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें