फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से सेना में तैनात जवान की मौत

विज्ञापन
अनूप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले के खापड़ गांव निवासी सेना में तैनात अनूप कुमार (23) की करंट लगने से मौत हो गई। अनूप पंजाब के फरीदकोट में तैनात था। घास काटने की मशीन में करंट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अनूप के ताऊ के बेटे दिनेश खापड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे उनके पास फोन आया और हादसे की जानकारी दी गई। दिनेश के अनुसार अनूप करीब तीन साल पहले सेना में गया था। लॉकडाउन से पहले वह छुट्टी आया हुआ था। 17 जून को वापस ड्यूटी पर गया था। अनूप के पिता भी सेना में भर्ती हुए थेे, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान शारीरिक दिक्कत के चलते वापस आ गए थे। फिलहाल उनके पिता रघुवीर गांव में ही मजदूरी करते हैं। अनूप का बड़ा भाई है, जो मजदूरी करता है। अनूप की दो बड़ी बहने हैं।
और अधूरी रह गई मां की बात
सुबह जब अनूप ने अपनी मां के पास फोन किया तो कुछ देर ही बात हुई। इस दौरान अनूप ने अपना कुशलक्षेम बताया। इसके बाद घर पर किसी मेहमान के आने पर अनूप की मां ने बाद में बात करने के लिए कहा, लेकिन फिर से बेटे से बात ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन

फरीदकोट पहुंचने पर चला पता
दिनेश के अनुसार फोन पर उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद जब वे फरीदकोट पहुंचे तो बताया गया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनूप मशीन से घास काट रहा था, इसी दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। अनूप का शव बुधवार दोपहर बाद गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें