फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेढ़ महीने से बंद भिवानी रोड अंडरपास का काम शुरू

Sun, 08 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी02-भिवानी रोड रेलवे फाटक पर चल रहा अंडरपास का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड अंडरपास पर आखिर काम शुरू हो गया है। पिछले डेढ़ माह से कम बंद होने के चलते आसपास लोगों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब उम्मीद है कि काम तभी समाप्त होगा जब अंडरपास निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि डेढ़-दो माह में अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से 3 मीटर ऊंचाई का अंडरपास निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण के दौरान इसका कार्य कई बार अधर में लटक गया था। हालांकि अक्तूूबर 2015 में इस अंडरपास की घोषणा हुई थी। मई 2022 में एचएसआरडीसी ने इस अंडरपास के निर्माण के लिए टेंडर लगाया था। दिसंबर 2022 में काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन

तब दावा किया गया था कि एक साल में यह अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन एक साल तो दूर यह अंडरपास 3 साल में भी पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में यहां रास्ता बंद होने से हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं और हर रोज कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें