फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

Sun, 08 Jun 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों मुख्य रूप से पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि इन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। नामांकन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्र विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें