फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडरपास पर बैरियर लगाने का काम शुरू, मिलेगी राहत

विज्ञापन
15जेएनडी25-अंडरपास पर बैरियर लगाने का काम शुरू करते हुए मजदूर। स्रोत शहरवासी - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। देवीलाल चौक के पास बनाए गए छोटे अंडरपास को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी। रेलवे ने अंडरपास के दोनों तरफ बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छोटे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद बैरियर न लगने से पैदल यात्री, महिलाएं और बुजुर्ग काफी समय से परेशान थे। यह अंडरपास केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए बनाया गया था लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था।
दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी आ रही थी। इसके चलते शहरवासियों ने रेलवे को दोनों तरफ बैरियर लगाने की मांग उठाई थी। इस पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रेलवे को शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे के आला अधिकारियों से बातचीत कर पैदल यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ते हादसों की आशंका से अवगत भी कराया था। रेलवे ने संज्ञान लेते हुए आज अंडरपास के दोनों सिरों पर बैरियर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। आज बैरियर लगाने के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है।

15जेएनडी25-अंडरपास पर बैरियर लगाने का काम शुरू करते हुए मजदूर। स्रोत शहरवासी- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें