फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीआरडीए हाॅल में महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी38: डीआरडीए हाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को डीआरडीए हाल में ड्रीम अलाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा की प्रदेश प्रभारी शीला लकड़ा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, डॉ. मेघा चिल्लाना, डॉ. कामिनी आसरी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर ड्रीम अलाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन की ओर से संस्था की डायरेक्टर रीता धीमान को जिला जींद का संयोजक नियुक्त किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वे जिले में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं बल्कि वे शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, सामाजिक सेवा और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं।
जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने कहा कि महिलाएं अपने परिश्रम और प्रतिभा के दम पर समाज में नई पहचान बना रही हैं। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया गया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें