फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: होली के बाद बदला मौसम, गर्म कपड़ों की जगह सजने लगे गर्मियों के कपड़े

Sun, 08 Mar 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी10: शहर के बाजार में दुकानों के बाहर लगे गर्मियों के कपड़े। संवाद
विज्ञापन
जींद। होली के बाद दिन में तापमान बढ़ते तापमान के साथ ही बाजारों में सर्दियों की जगह गर्मियों के कपड़ों ने जगह ले ली है। टी-शर्ट, शर्ट, सूती कपड़े और हल्के रंगों के परिधान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों ने स्वेटर, जैकेट और ऊनी कपड़ों को गोदामों में रखना शुरू कर दिया है। बाजार में महिलाओं के लिए भी दुकानों पर सूती सूट, प्रिंटेड ड्रेस और हल्के दुपट्टों की नई रेंज सजाई है। ग्राहक नीरू ने बताया कि अब सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर रहती है लेकिन दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। इसलिए लोग धीरे-धीरे गर्मियों के कपड़े निकालने और खरीदने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें