फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कल्पना क्लस्टर की महिलाओं ने की आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

Tue, 04 Nov 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एचएसआरएलएम के तहत संचालित कल्पना क्लस्टर की महिलाओं ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में चाय कैंटीन की शुरुआत की। इस पहल से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलती है कि वह भी स्वरोजगार शुरू कर सकती है और आजीविका कमा सकती है।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। महिलाओं द्वारा पहले से ही परिसर में दो स्थानों पर लगाए गए इन स्टॉलों पर मात्र 30 रुपये में राजमा-चावल, कढ़ी-चावल और छोले-चावल की थाली उपलब्ध कराई जा रही है। सुबह से ही लघु सचिवालय में आने वाले लोग इन स्टॉलों पर पहुंच रहे हैं और घर जैसा भोजन पाकर खुश नजर आए।
लोगों ने कहा कि आज के समय में बाहर खाना महंगा और स्वादहीन हो गया है जबकि यहां सिर्फ 30 रुपये में भरपेट और पौष्टिक भोजन मिल रहा है। कल्पना क्लस्टर से जुड़ी महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) के माध्यम से काम कर रही हैं।
विज्ञापन

इनमें सचिव रीना, कामता, सुमन, रितु, दर्शन, कमलेश, बलजीत, प्रकाश और सुनीता शामिल हैं। सभी महिलाएं अपने समूहों के जरिए न केवल घर का खर्च चला रही हैं बल्कि समाज में एक मिसाल भी कायम कर रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं बल्कि लघु सचिवालय आने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को कम कीमत पर घर जैसा सादा और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराना है। यह भोजन पूरी तरह स्वच्छता का ध्यान रखते हुए तैयार किया जाता है।

बाॅक्स

थाली की कीमत बहुत कम रखी गई है ताकि आम आदमी भी इसे आसानी से खरीद सके और गुणवत्तापूर्ण घर जैसा भोजन कर सके। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि नरवाना में फिलहाल दो क्लस्टर सक्रिय हैं जिनमें महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है।–चंद्र प्रकाश , खंड क्लस्टर कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें