फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था से खत्म होगी देरी व भ्रष्टाचार की संभावना : एसडीएम

Tue, 04 Nov 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना उपमंडल में भी पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू कर दी गई है। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि नई व्यवस्था से देरी और भ्रष्टाचार की संभावना खत्म होगी। वहीं यह पहल शासन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली साबित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले नागरिकों को रजिस्ट्री करवाने के लिए कई कागजी औपचारिकताओं और विभागीय प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था जिससे समय और मेहनत दोनों की बर्बादी होती थी। अब पूरी प्रक्रिया डिजिटलीकृत होने से लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी दस्तावेज ऑनलाइन तैयार, सत्यापित और सुरक्षित रूप से संग्रहीत किए जाएंगे। रजिस्ट्री पूरी होने के बाद संबंधित पक्षों को ई-प्रमाणपत्र भी तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि नागरिक अब अपने घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपॉइंटमेंट लेकर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि भ्रष्टाचार की संभावना भी समाप्त होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक साबित होगा क्योंकि अब बड़ी मात्रा में कागजों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें