फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जानलेवा बीमारियों के बचाव के लिए महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 23 May 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी14-नगूरां आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण करती एएनएम संतोष। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने दिल्लूवाला, नगूरां, हसनपुर, रायचंदवाला समेत पांच साइटों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक ने लोगों को जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक ने नगूरां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं और लोगों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों जैसे काली खांसी, गल घोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया और टीबी आदि रोकथाम के लिए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिलाएं जिनमें खून की कमी है उनको हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना, विटामीन सी युक्त फल जैसे संतरा, अनार, आंवला, मौसमी, साबुत अनाज, अंकुरित दालें, पीले फल, ड्राई फ्रूट और फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम युक्त गोलियों का सेवन करें ताकि उनका स्वास्थ्य स्वस्थ रह सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर गलघोटू तथा टेटनेस के टीके लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बीपी, शुगर, आरएच फैक्टर, ब्लड ग्रुप, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच नगूरां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर एएनएम हरिता, राजबाला, सविता, संतोष,सुषमा, नवीन, संजय कुमार, विनोद, कुलदीप सैनी, सुनिता दलाल, मुकेश, मीना, बाला, मंजू, प्रोमिला, धर्मदेई, कमला, अंजू, शीला, सुनिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें