फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 26 नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग कर शुरू किया उपचार

Thu, 23 May 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी17-शिविर में युवाओं को नशा के प्रति जागरूक करते हुए एसआई नरेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हिसार मंडल को ड्रग मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत ड्रग मुक्ति टीम ने बुधवार को नरवाना की चोपड़ा पत्ती स्थित बाल निकेतन स्कूल में एक दिवसीय नशा मुक्ति शिविर लगाया। टीम इंचार्ज हिसार रेंज के पुलिस प्रवक्ता सज्जन कुमार, एसआई नरेश कुमार और शहर के प्रबुद्ध लोगों ने शिविर की शुरुआत की।
विज्ञापन

शिविर में 26 नशा पीड़ित व्यक्तियों को दवाई दी गई। टीम प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि टीम ने नरवाना में डोर टू डोर सर्वे कर 26 लोगों की पहचान की है जो ड्रग की लत से प्रभावित है। सभी 26 युवाओं ने अपना उपचार शुरू करवाया। नशा मुक्ति शिविर में आयुष विभाग की डॉ. सोनिया और फार्मासिस्ट अनिता ने नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग कर उपचार शुरू किया। नशा मुक्ति टीम ने एक अकेडमी में छात्रों को नशे के दुष्परिणाम के बारे अवगत करवाया। उन्होने कहा कि अपने भाई-बहनों व आस पड़ोस के लोगों को नशे से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। यदि कोई व्यक्ति नशे की चपेट में है तो हमारी टीम को सूचित करें जिससे उसका इलाज हो सके ओर उसकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें