फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना के सामने महिला ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला थाने के गेट के पास एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ने खुद ही पुलिस कर्मचारियों को जहर निगलने की बात बताई। इसके बाद महिला थाने में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव संगतपुरा निवासी राजेश की 30 वर्षीय पत्नी सीमा ने अपने पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कुछ दिन पहले महिला थाना पुलिस ने शिकायत दी थी। इसमें सीमा ने कहा था कि उसका पति उसे परेशान करता है और उसके साथ मारपीट भी की जाती है। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसके पति का साथ देते हैं। महिला का मायका खटकड़ गांव में है। खटकड़ व संगतपुरा गांव की इस बारे में कई बार पंचायत भी हो चुकी हैं। महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। सीमा सुबह ही महिला थाना में पहुंच गई थी, जबकि उसकी ससुराल पक्ष के लोग नहीं पहुंचे थे। काफी इंतजार के बाद लगभग एक बजे सीमा थाने के मुख्य गेट के पास आ गई और उसने पहले से ही अपने पास रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसने खुद ही महिला पुलिस कर्मचारियों को बताया कि उसने जहर निगल लिया है। यह सुनते ही महिला थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत अपनी गाड़ी निकाली और महिला को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। महिला के साथ न तो उसके मायका पक्ष का कोई व्यक्ति था और न ही ससुराल पक्ष का कोई। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि महिला ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। उसने अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान होकर जहर निगला है। पता चलते ही उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
वर्जन ::
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि संगतपुरा निवासी महिला के जहर खाने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी को महिला के बयान दर्ज करने के लिए भेज दिया है। महिला के बयान होने के बाद ही पता चलेगा कि उसने जहरीला पदार्थ क्यों निगला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें