फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना का महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ : दुष्यंत

विज्ञापन
25जेएनडी29: जजपा स्थापना दिवस का न्यौता देने के लिए डाहोला गांव में जनसभा को संबो​धित करते हुए
विज्ञापन
उचाना। सात दिसंबर को जुलाना में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली का पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को उचाना विधानसभा के गांवों में न्यौता दिया। इस दौरान उन्होंने घोघड़िया, बड़ौदा, खटकड़, डाहोला समेत कई गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने एक नवंबर से 200 रुपये पेंशन बढ़ाने का वायदा लेकिन बढ़ाने की बजाए बुजुर्गों की पेंशन काटने का काम किया है। लाडो लक्ष्मी योजना में बार-बार फेरबदल कर अलग-अलग शर्तें लगाई जा रही हैं। इससे महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी पीआर धान बेचने के लिए कई-कई दिन मंडी रुकना पड़ रहा है और एमएसपी भाव नहीं मिला। पेमेंट किसानों के खाते में कई-कई दिनों के बाद आई। बाजरा किसानों को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ा।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब वह सत्ता का हिस्सा थे तो बुजुर्गों की पेंशन हर साल उन्होंने बढ़वाई थी। उन्होंने गांव में प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर जाकर न्योता देने की जिम्मेदारी लगाई है। इस दौरान वह उचाना हलके के पूर्व हलका प्रधान शमशेर नगूरां के घर में आयोजित शादी समारोह में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें