जींद। समाजसेवी राजकुमार गोयल ने हरियाणा सरकार की दीन दयालु लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं से हर महीने जीवित होने का प्रमाण मांगे जाने की प्रक्रिया पर एतराज जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस व्यवस्था को तुरंत बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
राजकुमार गोयल ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं के मोबाइल पर हर महीने संदेश भेजे जा रहे हैं। इनमें उनसे फोटो अपलोड कर जीवित होने का प्रमाण देने को कहा जाता है।
उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार एक ओर महिला सम्मान और सशक्तीकरण की बात करती है जबकि दूसरी ओर उन्हें हर महीने जिंदा होने का सबूत देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण और गरीब महिलाओं के पास न तो स्मार्टफोन हैं और न ही तकनीकी जानकारी। ऐसे में उन्हें साइबर कैफे और दूसरों के मोबाइल पर निर्भर रहना पड़ता है।