फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं और युवतियों ने सीखा सॉफ्ट टॉय बनाना

Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी01-प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों के साथ मौजूद मुख्यातिथि। स्रोत पीएनबी
विज्ञापन
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गांव दबलैन में चलाए जा रहे 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 35 महिलाओं और युवतियों ने सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय से प्रबंधक पुष्पेंद्र ने शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं अपना काम शुरू कर सकेंगी। इससे उनके परिवार की आय बढ़ेगी और जीवन शैली में सुधार होगा। प्रशिक्षण के उपरांत छोटे स्तर से अपना काम शुरू करके उसे बढ़े स्तर पर लेकर जा सकते हो।
ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुखबीर दहिया ने प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया। इस माैके पर आशीष लोहान, धर्मेंद्र कथूरिया और उर्मिला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें