फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूटी सवार महिला ने अधिवक्ता को मारी टक्कर

Sun, 01 Dec 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बीबीपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े बाइक सवार अधिवक्ता को स्कूटी सवार महिला ने टक्कर मार दी। इसके बाद महिला स्कूटी सहित मौके से फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रधाना निवासी सोमबीर ने बताया कि वह जींद कोर्ट में वकालत करते हैं। 29 नवंबर को वह अपनी बुलेट बाइक पर बैठकर जींद से सुलचानी किसी काम के लिए जा रहे थे। जब वह घिमाना बस अड्डे पर पहुंचे तो एक राहगीर ने उनसे लिफ्ट मांगी। वह राहगीर को अपनी बाइक पर बैठाकर सुलचानी के लिए चल दिए। जब वह बीबीपुर में यदुवंशी स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे बैठे राहगीर ने बाइक रोकने के लिए कहा। उसने स्कूल के पास बाइक को साइड में खड़ी कर दिया। इस दौरान एक महिला स्कूटी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाती हुई आई और उनकी बाइक में टक्कर मारकर दी। इससे उसको काफी चोट आई। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देखकर महिला स्कूटी लेकर फरार हो गई। जांच अधिकारी एचसी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें