01जेएनडी35: डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपती मिड डे मील वर्कर। स्वयं
जींद। नेहरू पार्क में हरियाणा कामगार संघ की बैठक प्रधान इंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मिड-डे मील वर्करों ने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम डीडीपीओ संदीप भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मांग की गई कि मिड-डे मील वर्करों का वेतन सात हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार किया जाए। वेतन को सात तारीख से पहले दिया जाए। मिड-डे मील वर्कर को दस महीने के बजाय 12 महीने का वेतन दिया जाए। वर्दी भत्ता 600 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाए। इसके अलावा मिड-डे मील वर्करों को रिटायरमेंट पर तीन लाख रुपये दिए जाएं।
01जेएनडी35: डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपती मिड डे मील वर्कर। स्वयं