फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला का अपहरण कर डेढ़ माह तक किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र में महिला का अपहरण कर डेढ़ माह यौन शोषण करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसे डेढ़ माह तक बंधक बना यौन शोषण करने और विरोध करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


गढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही एक युवक से जान पहचान रही है। पांच अक्तूबर 2024 को वह गांव के अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान नवीन गाड़ी लेकर वहां आया और उसे गाड़ी में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गया। आरोपी ने उसे अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। वह किसी तरह उसके चंगुल से बच निकली। घर लौटकर उसने परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण करने, बंधक बनाने, अपहरण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें