लोगों के स्वास्थ्य की जानाकरी जुटाते कर्मचारी।
- फोटो : Jind
शुक्रवार को केवल एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह महिला डिलिवरी के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अब इसके नवजात बच्चे का भी सैंपल लिया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 167 पहुंच गया है। 104 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में फिलहाल 59 एक्टिव केस हैं।
दो दिन पहले गांव दनौदा निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था। वहां पर उसका सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वीरवार रात को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। अब स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे का भी सैंपल लिया है। जिले में रिकवरी रेट 82 प्रतिशत तक पहुंच गया था, लेकिन फिर से दो-तीन में लगातार मामले सामने आने के बाद यह 68 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया है। नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने बताया कि डिलिवरी के लिए गई महिला को संक्रमित पाया गया है।