शहर की एक कॉलोनी से महिला का अपहरण करके दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर के एक व्यक्ति ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि 27 जून को उसकी पत्नी को सोनीपत निवासी उमेश ने झांसा देकर अपहरण कर लिया था। उस दौरान आरोपी उमेश ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
किसी तरह उसकी पत्नी उमेश की चुंगल से भाग निकली और घर लौट कर उमेश के कुकृत्य की जानकारी दी। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने उमेश के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने तथा समाज में बदनामी का भय दिखाने का मामला दर्ज किया है।