एक व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 36 हजार रुपये निकालने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद हॉल आबाद इंप्लाइज कॉलोनी निवासी राजबीर ने बताया कि उसने एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया हुआ है। दो दिसंबर को उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके खाते से 36 हजार रुपये निकल गए हैं, जबकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास था। संदेश आने के बाद उसने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि यह राशि गोहाना रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से निकाली गई है। पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह कैथल रोड स्थित पीएनबी से एक व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये निकलने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छात्तर निवासी संदीप ने बताया कि एक दिसंबर को उसके खाते से दो बार में दस-दस और एक बार में पांच हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। इस बारे में बैंक में पूछताछ करने पर अज्ञात द्वारा पैसे निकालने की बात सामने आई। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।