फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई भरने वाली तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
आग लगने से जलीं लजाई बनाने की दुकानों पर मौजूद पीड़ित व अन्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
रानी तालाब के पास रजाई भरने वाली तीन दुकानों में मंगलवार देर शाम आग लग गई। दुकान संचालक राजपति के अनुसार किसी ने दुकानों में आग लगाई है। उन्होंने किसी को आग लगाकर भागते हुए भी देखा है। जब तक दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे दुकानों में रखी रूई जल चुकी थी। इस आगजनी की घटना में दुकानदार राजपति, बूरा व राजू की दुकान में आग लगने से दो लाख रुपये की रजाई व रुई जल गई है।
विज्ञापन

राजपति ने पास ही रहने वाले दो भाइयों पर आग लगाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस को दी शिकायत में इनका नाम नहीं लिखवाया गया है। दुकानदारों ने बताया कि कपास की दुकानों में पहले भी तीन बार आगजनी की घटना हो चुकी है। आगजनी में उठे धुएं से पड़ोस में सो रहे अन्य दुकानदार उठ गए और आग पर काबू पाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी गई। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। इससे पड़ोस की एक रुई की दुकान भी आगजनी की घटना का शिकार होने से बच गई। इस आगजनी से 20 क्विंटल रुई व तैयार की गई रजाई जल गई। इसमें कपास से रूई तैयार करने की कई मशीनें भी पूरी तरह से जल गई।
जींद शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि दुकानों में आग लगने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। शिकायत में किसी पर आरोप नहीं लगाए गए। पड़ोस की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। अगर जांच में कोई घटना को अंजाम देता दिखाई दिया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें