Withdraw 50 thousand rupees from a woman's account through phone
श्याम नगर की रहने वाली महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर फोन पे के माध्यम से 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुनील गिरधर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां सरोज ने पटियाला चौक स्थित पीएनबी में खाता खुलवाया हुआ है। 12 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति की कॉल की। उसने बात करते हुए एक कोड भेजा और उसे स्कैन करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कोड स्कैन कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये कट गए। इसके बाद फिर कई बार में कुल 50 रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर हो गए। इसके बाद जब उस व्यक्ति से पैसे कटने के बारे में बात की गई तो उसने कहा कि खाते में पैसे कम हैं, इसलिए 15 हजार रुपये खाते में डलवाने के लिए कहा। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकालने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।