फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना से किसको दें टिकट इसको लेकर मेरे पास आ रहे हैं दूसरी पार्टियों के फोन : बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह खरी बात कहने के लिए जाने जाते हैं। कपास मंडी में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उचाना हलके से किसको टिकट दिया जाय इसको लेकर दूसरी पार्टियों के नेताओं के फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले नेताओं से मैं कह चुका हूं कि मैं भाजपा में हूं तो वे अपने हिसाब से अपने उम्मीदवार उतारें। हलके से जेजेपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला के चुनाव लड़ने पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दुष्यंत चौटाला खुद की जजपा के उचाना के आसपास कमजोर उम्मीदवारों को उतारेंगे, ताकि वे उचाना से चुनाव लड़े तो उनको फायदा हो। हलके के लोग अब बाहरी लोगों के बहकावे में नहीं आएंगे। हलके का कोई भी उम्मीदवार किसी पार्टी से चुनाव लड़े, ये नहीं कि बाहरी उम्मीदवार यहां से चुनाव लड़ कर उचाना को अपनी कर्म भूमि बताए। ये लोग क्षेत्र को कमजोर करना चाहते हैं, जैसे 2009 में इनेलो की तरफ से दूसरी पार्टियों के नेताओं ने ओमप्रकाश चौटाला को चुनाव लड़वाया, ताकि यहां से बीरेंद्र सिंह हारे।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता ने कहा कि ये चुनाव मेरा नहीं है, बल्कि हलके के लोगों का चुनाव है। अभी बहुत से कार्य करने हैं। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव को किसी तरह से भी हलके में कार्यकर्ता न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें