फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योग में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। योगा खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह। स्रोत कोच।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। नॉर्थ इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गांव मोहलखेड़ा का नाम रोशन करने वाले रिंकू, प्रियांशी, दिव्या और प्रिया को गांव की व्यायामशाला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता बीते 29 से 31 मई तक सोनीपत में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और योगा किट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि गांव के बच्चे योग के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें