फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हडवारा का होगा विकास, बदबू से मिलेगी निजात

Fri, 13 Nov 2015 11:55 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 हांसी रोड स्थित हडवारे से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। हडवारे से उठने वाली बदबू से निजात दिलवाने के लिए प्रशासन ने यहां चिमनियां बनाने और ऊंची चारदीवारी बनाने का फैसला किया है।

इसको लेकर डीसी विनय सिंह ने शुक्रवार को गौशाला संचालकों और नगर परिषद अधिकारियों की मीटिंग ली।


चारदीवारी के निर्माण कार्य पर 21 लाख और चिमनियों के निर्माण कार्य पर साढ़े सात लाख की राशि खर्च की जाएगी।

डीसी विनय सिंह ने मीटिंग में नगरपालिका के अधिकारियों को जलालपुर गांव के पास स्थित हडवारे में चार बड़ी चिमनियां बनाने के निर्देश दिए, ताकि मृत पशुओं निष्पादन अच्छे तरीके से हो सके और आस पास रहने वाले लोगों को भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मृत पशुओं को डालने वाली जगह की चारदीवारी कम से कम आठ फुट की ऊंचाई की होनी चाहिए। चिमनियां उच्च तकनीक से बनें और इनकी ऊंचाई भी कम से कम 30 से 35 फुट होनी चाहिए।

नंदियों के लिए करें अलग व्यवस्था
बैठक में डीसी ने गौशालाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि अगर वे अपनी-अपनी गौशालाओं में नंदियों (बैलों) के लिए अलग से व्यवस्था कर लें तो जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए हर प्रकार की संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो गौशाला नंदी रखना चाहती हैं जिला प्रशासन द्वारा उन गौशालाओं में शेड बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने नंदियों की व्यवस्था करने को लेकर गौशाला एवं गैर सरकारी संस्थाओं से अपील की है कि वे इस कार्य के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


गायों को छोड़ने वालों पर हो कार्रवाई
डीसी ने नगरपालिका अधिकारियों को आदेश दिए कि जो लोग गाय का दूध दोहने के बाद छोड़ देते हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।

शहर के लिए सबसे बड़ी परेशानी हैं लावारिस पशु
सड़कों पर घूम रहे हजारों लावारिस पशु शहर के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा भी लावारिस सांड़ों का शिकार बन चुके हैं।

इसको लेकर प्रशासन द्वारा कई बार योजना बनाई गई, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाई है। शहर के साथ लगते गांवों के किसान भी काफी परेशान हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें