फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हादसों को जिम्मेदार कौन? कई दिनों तक सड़क पर खडे रहते हैं दुर्घटनाग्रस्त वाहन

विज्ञापन
04जेएनडी34: ​शिबू जिदंल।
विज्ञापन
जींद। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। सड़क हादसे होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को समय पर सड़क से नहीं हटाया जाता है और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। प्रशासन और पुलिस की अनदेखी से सड़क पर खड़े वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे जींद-पानीपत रोड पर मनोहरपुर गांव के पास पिछले 10 दिनों से एक दुर्घटनाग्रस्त कैंटर सड़क किनारे खड़ा है जो रात के समय अंधेरे में बिल्कुल नजर नहीं आता और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
कैंटर पर न तो कोई रिफलेक्टर लगा है और न ही उचित चेतावनी संकेत। लोगों ने अपनी ओर से इस पर पेड़ों की टहनी बांधकर संकेत देने की कोशिश जरूर की है मगर अंधेरे में कैंटर दिखाई नहीं देता। स्थिति यह है कि तेज रफ्तार वाहन इस जगह से गुजरते समय अचानक मोड़ लेते हैं जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वर्जन
सूचना देने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में गंभीरता नहीं दिखा रहे। अगर समय रहते कैंटर को सड़क से नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। -लालु दुकानदार

परिवहन नियमों के अनुसार भारी वाहनों और ट्रॉली पर रिफलेक्टर लगाना अनिवार्य है ताकि रात के समय चालक वाहन की दूरी और पहचान आसानी से कर सके लेकिन नियमों की अनदेखी और कार्रवाई की कमी के कारण सड़क सुरक्षा खतरे में है। -विकास जांगड़ा
नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर रात के समय तूड़े से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में दौड़ रही हैं। इनमें से ज्यादातर पर रिफलेक्टर या किसी भी प्रकार की चमकदार चेतावनी पट्टी नहीं लगी होती। पीछे से आने वाले वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अंधेरे में पहचान नहीं पाते। पिछले महीनों में रिफलेक्टर न होने के कारण वाहनों की टक्कर हुई हैं। -शिबू जिंदल
जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस व हाईवे प्रबंधन से मांग की है कि सड़क दुर्घटनाओं के बाद वाहनों को समय पर हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिना रिफलेक्टर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि जानलेवा हादसों पर रोक लग सके। -राजेश शर्मा।

जिले की सड़कों पर दौड़ने वाले बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान भी चलाया गया था। इसके बावजूद कोई वाहन बचता है तो उन पर भी रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे। अगर कहीं कोई वाहन दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खड़ा मिला तो उसको क्रेन से हटवाया जाएगा। -शमशेर सिंह यातायात प्रभारी।
विज्ञापन

04जेएनडी34: शिबू जिदंल।

04जेएनडी34: शिबू जिदंल।

04जेएनडी34: शिबू जिदंल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें