फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 33 साल बाद जिसे से बना डिप्टी स्पीकर

Sat, 26 Oct 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी24: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णा मिड्ढा के आवास के बाहर मिठाई बांटते हुए कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले से किसी को 33 साल बाद फिर से हरियाणा विधानसभा का डिप्टी स्कीकर बनाया गया है। इससे पहले 1987 से 1991 तक जुलाना से विधायक कुलबीर मलिक पहली बार डिप्टी स्पीकर बने थे। उसके बाद अब विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को यह पद दिया गया है। कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाने पर समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और ढोल बजाकर व मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में डिप्टी स्पीकर का पद मिलने से अकेली जींद विधानसभा नहीं, बल्कि जिले के साथ हरियाणा के विकास को पंख लगेंगे। उनके घर के बाहर सूचना मिलते ही बधाई देने वालों की भीड़ लग गई और खुशी में आतिशबाजी की गई। लोगों को डॉ. कृष्णा मिड्ढा के इस बार विधायक बनने पर सरकार में मंत्री बनने की उम्मीद थी, लेकिन नरवाना से विधायक बने कृष्ण बेदी को जिले में मंत्री पद मिलने पर उनकी आस टूटी, हालांकि कार्यकर्ताओं में भी मायूसी रही। अब डिप्टी स्पीकर का पद मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

25जेएनडी24: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णा मिड्ढा के आवास के बाहर मिठाई बांटते हुए कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें