25जेएनडी19-निगम के अधिकारियों की बैठक लेते हुए एक्सईएन हेमंत कुमार। संवाद
सफीदों। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में निगम के उपमंडल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
एक्सईएन ने अधिकारियों को निगम की ओर से की जा रही विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाने व सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। हेमंत कुमार ने अधिकारियों को उनके अधीनस्थ आने वाले क्षेत्रों में सभी टेढ़े व जर्जर पोल, लटके तार और दुर्घटना संभावित बिंदुओं को चिह्नित करके प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेसलाइन डेटा 15 नवंबर तक तैयार किया जाए। बिजली चोरी पकड़ने व रोकने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए, 5 हजार रुपये से ज्यादा के बकायादार से बकाया राशि को वसूला जाए।