फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की दिक्कत हुई तो किलाजफरगढ़ की महिलाओं ने जाम कर दी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर गांव किलाजफरगढ़ की महिलाओं ने शुक्रवार को दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। इस पर थाना प्रभारी ने मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को बुलाया और समस्या के समाधान की बात की। जेई के आश्वासन के बाद महिलाओं ने लगभग डेढ़ घंटे बाद 2 बजकर 40 मिनट पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन

किलाजफरगढ़ निवासी संतोष, मुकेश, रीना, कांता, सुदेश ने कहा कि गांव में जो पानी सप्लाई किया जाता है, वह काफी खारा है। इस पानी के पीने से उन्हें पेट दर्द और चर्म रोग हो रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि जो पानी घरों में आता है वह इंसान तो दूर पशुओं के पीने लायक नहीं है। कई बार समस्या को दूर करने के लिए वे लोग जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। प्रशासन के रवैये को लेकर ही महिलाओं ने जींद-रोहतक मार्ग को जाम किया है।
एंबुलेंस को रास्ता दिया, रोडवेज बसों को नहीं
जाम के दौरान जब जींद की ओर से एक एंबुलेंस आई तो महिलाओं ने उसे रास्ता दे दिया। लेकिन रोडवेज बसों को रास्ता नहीं दिया। इस कारण तपती धूप में डेढ़ घंटे तक बसों व अन्य वाहनों में बैठे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के दौरान एक दर्जन बसों में सैकड़ों यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव में जो पानी सप्लाई किया जाता है, वह काफी खारा है। जलघर में लगे दूसरे ट्यूबवेल से अब पानी सप्लाई किया जाएगा। -विनोद कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें