जिले में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को 478 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वीरवार को किसी भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई। जिला में फिलहाल 24 एक्टिव मामले ही बचे हैं। वीरवार को छह लोगों ने कोरोना को मात दी है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को 478 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वीरवार को किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। जिला में अब तक 21158 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20599 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 535 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिला में इस समय 24 एक्टिव केस बचे हैं। वीरवार को छह लोग ठीक हुए हैं। जिले में इस समय निजी अस्पतालों में सात लोग दाखिल हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 226 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 267734 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।