जींद। सफीदों के मेन बाजार में रविवार सुबह एक दुकान से बाइक सवार दो युवकों ने सिगरेट की दो डिब्बी लीं। जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो पिस्तौल दिखाकर दोनों फरार हो गए।
मेन बाजार स्थित दुकानदार प्रदीप कुमार उर्फ बॉबी रविवार सुबह छह बजे दुकान की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान मेन बाजार की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही सिगरेट की दो डिब्बी मांगीं। सिगरेट की दो डिब्बी देने के बाद दुकानदार ने रुपये मांगे तो उनमें से एक युवक ने पिस्तौल दिखाई और बोला कि रुपये मांगे तो गोली मार देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद