जींद। थाना शहर सफीदों पुलिस ने चोरीशुदा गेहूं और बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरानी अनाज मंडी निवासी नरेश ने एफआईआर में बताया था कि उसकी आढ़त के बाहर रखी गेहूं की बोरियों में से दो कट्टे चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बुढ़ाखेड़ा निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा दो कट्टे गेहूं तथा वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर ली है। आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि बरामद बाइक भी चोरी की थी जिसे उसने रामपुरा रोड स्थित क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।