फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पर महिला ने किया कब्जा तो दफ्तर छोड़कर भागे एसडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीरबल नगर व विश्वकर्मा कॉलोनी में पिछले काफी समय से पेयजल किल्लत होने के कारण वीरवार को कॉलोनी के लोग बिफर गए। महिलाओं सहित कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग में मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान लोगों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर धरना दिया। काफी देर तक अधिकारियों द्वारा कोई सुध नहीं लेने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और एसडीओ के साथ तनातनी होने पर एक महिला ने एसडीओ की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। इसको देखते हुए एसडीओ दफ्तर छोड़कर बाहर भाग गए। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होेंने कहा कि जब तक अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं करते वह एक्सईएन कार्यालय में धरना जारी रखेंगे। इस दौरान लोगों ने नेशनल हाईवे जाम करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला, नप उपप्रधान राजू प्रजापत, विनोद मंगला ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन कई दिनों से पानी नहीं सप्लाई हो रहा है। इससे उनको परेशानी हो रही है। इस बारे में कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी बताया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
महिलाओं ने कहा कि एसडीएम, एक्सईएन व एसडीओ को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों को आमजन की समस्या से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पानी आता भी है तो दूषित होने के कारण पीने के लायक नहीं होता है। कई घंटों तक अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद एसएचओ धर्मबीर ने लोगों को शांत करवाया और एसडीओ सतीश को लोगों के सामने बुलाकर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर कॉलोनी के लोगों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे परिवार के साथ सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही : कैलाश
नप पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि सरकार द्वारा नारा दिया जाता है जल ही जीवन है। लेकिन गर्मी के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उनको पानी नहीं मिल रहा है। बीरबल नगर, शास्त्री नगर व विश्वकर्मा कॉलोनी में छह महीनों से नहाने व कपड़े धोने तो दूर की बात पीने के लिए पानी नहीं आता। सिंगला ने कहा कि छह माह से जनता परेशान है
एसडीओ की कुर्सी पर बैठी महिला
काफी देर तक एक्सईएन कार्यालय के बाहर लोगों का धरना जारी रहा, पर किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। इस पर महिलाओं का गुस्सा फूट गया। कई महिलाएं एसडीओ सतीश कुमार के कार्यालय में पहुंच गईं। एसडीओ और महिलाओं के बीच तनातनी बनी रही। इस दौरान एसडीओ सतीश कुमार कुर्सी से खड़े हुए तो एक महिला उस पर कब्जा कर लिया और काफी देर तक बैठी रही। पुलिस प्रशासन ने समझा-बुझाकर महिला को कुर्सी से उठाया। महिलाओं ने कहा कि अगर आमजन की समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो ऐसे अधिकारियों को कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है।
समस्या को लेकर अधिकारी मौके पर गए थे। लगातार समस्या को दूर करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पानी की बर्बादी हो रही है। इससे कुछ क्षेत्र में पानी की दिक्कत है। मौके पर जाकर लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा। पानी की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सतीश कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें