14जेएनडी23-धरना स्थल पर मौजूद किसान। स्रोत किसान
उचाना। उपमंडल कार्यालय में चल रहे किसान-मजदूर संयुक्त मोर्चा उचाना धरना संयोजक आजाद पालवां ने कहा कि किसान पालाराम खटकड़ को पुलिस ने 14 सितंबर को उचाना पुलिस थाना में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। इस पर धरना स्थल पर फैसला लिया था कि अगर पुलिस ने ये नोटिस रद्द नहीं किया तो 14 सितंबर को किसान प्रदर्शन कर पाला राम खटकड़ के साथ पुलिस थाना चलकर गिरफ्तारी देंगे।
पुलिस के साथ धरना कमेटी की हुई बातचीत के बाद पुलिस थाना नहीं बुलाकर किसान के घर जाकर बयान लेने की सहमति बनने से धरना प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी देने का जो कार्यक्रम तय था, वह स्थगित कर दिया। पालवां ने कहा कि पालाराम खटकड़ को जो नोटिस पुलिस ने भेजा था उसको लेकर किसान व मजदूरों में रोष था।
किसान व मजदूरों की आवाज को यूं ही उठाते रहेंगे। किसान व मजदूर अपने हकों के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर बारूराम, छज्जूराम कंडेला, मियां सिह, रामशरण, बीरा करसिंधु, बलबीर सूबेदार, जंगीर पालवां, टेकराम तारखा, जोधाराम कामरेड, मनोज वकील, धीरा उचाना व पाला बडौदा भी उपस्थित रहे।