सफीदों। गांव खेड़ा खेमावती में खेतों से फसल काटने से रोकने पर बाप-बेटे ने दो लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। सफीदों सदर थाना पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला पूजा ने कहा है कि 30 मार्च को रघुबीर और उसका बेटा सुग्रीव उसके खेत में गेहूं और सरसों काटने के लिए गए थे। जब उसने उन्हें रोका तो रघुबीर और सुग्रीव ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया और गाली गलौज किया। वह अपनी जान बचाकर घर भागी। पता चलने पर परिवार के लोग गए। रघुबीर और सुग्रीव ने कुलदीप और मोहन को भी मारना पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने लाठी और तेजधार हथियार से वार किया जिसमें कुलदीप और मोहन को गंभीर चोटें आई हैं। सफीदों सदर थाना पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।