हरियाणा के जींद में अजब-गजब मामला देखने को मिला है। सास की डांट से नाराज होकर एक बहू घर छोड़कर घर चली। जानकारी के अनुसार सास ने बहू को पबजी गेल खेलने से रोक दिया था।
जींद में सास ने पबजी गेम खेलने से मना किया तो पुत्रवधू नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पत्नी मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उनकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उनकी पत्नी 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे से लापता है।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि उनकी पत्नी पबजी गेम खेलती थी। उनकी मां ने इसका एतराज किया तो मामूली कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उनकी पत्नी घर की दीवार फांदकर चली गई और अभी तक नहीं लौटी है। उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, मगर कहीं पर पता नहीं चला। एसएचओ डॉ. सुनील कुमार ने कि इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।