फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा मंडी और नगूरां खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू

विज्ञापन
06जेएनडी24: नगूरां खरीद केंद्र पर सरकारी खरीद के लिए जांच करते खरीद एजेंसी के अधिकारी व उप चेयर
विज्ञापन
जींद। अलेवा अनाज मंडी और नगूरां खरीद केंद्र पर सोमवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। मार्केट कमेटी अलेवा के चेयरमैन रामपाल भारद्वाज और उप-चेयरमैन शमशेर सैनी ने केंद्रों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन


सरकारी खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से खरीद के पहले दिन अलेवा मंडी में नमी की मात्रा की जांच के बाद 2600 क्विंटल और नगूरां खरीद केंद्र पर 100 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई। खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है।
उप-चेयरमैन शमशेर सैनी ने बताया कि किसानों से अपील की गई है कि वे मंडी में फसल सुखाकर लाएं। वर्तमान में 12 से 13 प्रतिशत तक की नमी वाले गेहूं की ही खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव विकास ढिल्लों ने कहा कि मंडी में किसानों को फसल बेचने, बारदाना उपलब्ध कराने या उठान से संबंधित कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है ताकि रबी सीजन की इस मुख्य फसल की खरीद समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें