फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, सात एकड़ में जले गेहूं

विज्ञापन
करसिंधु गांव में छातर रोड पर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग की जानकारी देते हुए किसान, ग्राम? - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना। करसिंधु गांव में छातर रोड पर आग लगने से करीब सात एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उचाना, नरवाना से फायर बिग्रेड गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

छातर रोड पर जगबीर के खेत में अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आ लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर आस-पास के खेतों से किसान, गांव से ग्रामीण पहुंचे और आगजनी पर काबू पाने का प्रयास किया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। नरवाना, उचाना से फायर बिग्रेड गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जगबीर ने बताया कि करीब सात एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से जल गई । ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन से उचित मुआवजा जगबीर को दिए जाने की मांग की है, ताकि जो आग लगने से गेहूं की फसल जलने से हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें