फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जो तुमको हो पसंद, वो ही बात करेंगे...

Mon, 14 Jul 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी16-परिवार मिलन कार्यक्रम गीत प्रस्तुत करती गायिका। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मुकेश यादगार समिति की ओर से शहर की निजी पैलेस में शनिवार रात को परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समिति के सदस्यों ने पार्शव गायक मुकेश को याद करते हुए प्रस्तुति दी। इसकी अध्यक्षता प्रधान अवधेश शर्मा ने की जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी नरेश अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन


कायक्रम की शुरुआत बाल कलाकार वेदांत गर्ग की ओर से कीबोर्ड की मधुर धुनों के साथ मेरा जूता है जापानी गीत से हुई जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान अवधेश शर्मा ने समिति में हाल ही में जुड़े नए सदस्यों नितीश भारद्वाज और अमित गर्ग का सभी से परिचय कराया।
राघव सिंगला ने भूली हुई यादें, डॉ. विश्वेंद्र भार्गव ने ये मेरा दीवानापन है, रमेश वर्मा ने मैं तो हर मोड़ पर, अवधेश शर्मा ने दीवानों से यह मत पूछो, करमजीत शर्मा ने क्या खूब लगती हो, डॉ. एसके सिंगला ने चांद आहें भरेगा, नैनिका ने चंदन सा बदन, डॉ. शोभा जांगड़ा ने सारंगा तेरी याद में, संजय चौधरी ने जो तुमको हो पसंद की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वृषभान शर्मा, प्रेस प्रवक्ता गौतम गर्ग, प्रमोद शर्मा, डॉ. भूप सिंह, एडवोकेट विक्रम गोयल, विकास मित्तल, घनश्याम अनेजा, जयपाल बंसल, प्रवीण मित्तल, रामचंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, सतीश सेतिया, दीपक सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें