02जेएनडी06: नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए अन्य कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से वीरवार को राज्य कार्यकारिणी में नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण नैन को राज्य प्रवक्ता, महावीर माथुर को मुख्य सलाहकार और कर्मबीर कापड़ो को सह प्रेस सचिव चुने जाने पर सम्मानित किया।
यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लों ने कहा कि तीनों पदाधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। तीनों पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे बिना किसी भेदभाव के पूरी ईमानदारी और लगन से सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर उचाना के प्रधान विकास खटकड़, सब अर्बन सब डिवीजन के प्रधान दिलबाग नैन, सिटी सब डिवीजन के प्रधान दिलबाग श्योकंद, टीएल सब डिवीजन के प्रधान रामजुआरी और गढ़ी सब डिवीजन के प्रधान रवि नैन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।