02जेएनडी05: बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित होते हुए खिलाड़ी काफी श्योकंद। स्रोत कोच।
नरवाना। सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में चंडीगढ़ टीम की ओर से खेल रहीं गांव डूमरखा की अनु शर्मा, दीक्षा श्योकंद और काफी श्योकंद ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में चंडीगढ़ टीम ने कर्नाटक के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। काफी श्योकंद को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं गोलकीपर दीक्षा श्योकंद ने टीम की जीत सुनिश्चित की और अनु शर्मा ने अहम समय पर गोल कर अपनी भूमिका को साबित किया।
दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ टीम ने गुजरात के खिलाफ 12-1 से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में भी डूमरखा की इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच सुमित ने बताया कि तीनों खिलाड़ी लगातार बेहतर खेल दिखा रही हैं और टीम के लिए अहम स्तंभ बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह मेहनत जारी रही तो ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। वहीं डीपी कमलेश मैडम ने भी बेटियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है और वे आगे भी ऐसे ही प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।डूमरखा की इन बेटियों की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। संवाद