फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी सम्मानित

Tue, 09 Sep 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी25-मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए  राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी। स्रोत शहरवास
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों नगर की सैनी धर्मशाला में एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सैनी और विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें हाल ही में चंडीगढ़ में संपन्न हुई जूनियर गर्ल्स नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता जन्नत सैनी, राधिका और जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एकता सैनी को राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी की ओर से सम्मानित किया गया।
कर्मवीर सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए शिक्षा व खेलों में अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करें। युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके चरित्र निर्माण से ही समाज और राष्ट्र की दिशा तय होती है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने लोगों को सामाजिक कुरीतियों अनपढ़ता, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या व नशाखोरी के उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों व विशेष अभियान चलाने का भी आह्वान किया।
इस मौके पर सेवा सिंह सैनी, सुभाष सैनी, श्रीभगवान सैनी, वीरेंद्र सैनी, सर्वेश सैनी, जगत सिंह, रामफल सैनी, जय सिंह सैनी, विक्रम सैनी, रोशनलाल सैनी, बलराज सैनी व विक्रम आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें