फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसून की दस्तक, पांच एमएम बारिश से शहर में कई जगह जलभराव

विज्ञापन
पटियाला चौक पर जमा बारिश के पानी से निकलते वाहन चालक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में शनिवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई। इसके साथ ही जींद शहर में बरसाती पानी निकासी की पोल खुल गई। महज पांच एमएम बारिश में ही शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इसके साथ ही टूटी हुई सड़कें लोगों के लिए आफत बन गईं। हालांकि शहर में बरसाती पानी निकासी के लिए 20 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है, लेकिन यह अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार दिन में व रात को काफी गर्मी रही, लेकिन शनिवार सुबह से ही मौसम के तेवर बदले। सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी रही। इसके चलते शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। रानी तालाब पर पुरानी अनाज मंडी की ओर जाने वाली सड़क पहले से ही खस्ताहाल है। ऐसे में यहां पानी भरने से वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर चलना पड़ा।
अमृत योजना के तहत डाली जा रही है लाइन
शहर में बरसाती पानी की लाइन अमृत योजना के तहत डाली जा रही है। यह परियोजना दो साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई है। हालांकि इसका समय एक साल का था, लेकिन इसमें काम बढ़त गया और इसकी समय सीमा बढ़ती गई। हालांकि अब नगरपरिषद अधिकारियों का दावा है कि यदि कोरोना के कारण काम बंद नहीं होता तो यह परियोजना पूरी हो चुकी होती। अब मानसून के बाद ही यह परियोजना पूरी होगी।
विज्ञापन

जिले में कहां कितनी हुई बारिश
ब्लॉक बारिश (एमएम)
जींद 05
जुलाना 14
अलेवा 02
उचाना 02
पिल्लूखेड़ा 01
सफीदों बूंदाबांदी
नरवाना बूंदाबांदी
वर्जन
बरसाती पानी निकासी परियोजना को 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण काम बंद रहा। नहीं तो यह काम पूरा हो जाता। अगले एक-दो महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूनम सैनी, चेयरमैन, जींद नगरपरिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें