फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से किए हर वादे को करेंगे पूरा : विधायक देवेंद्र अत्री

Mon, 10 Mar 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी30-लोगों से रूबरू होते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने लोगों की जन समस्याएं सुनने के बाद कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने इतिहास बनाते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत देते हुए तीसरी बार लगातार सत्तासीन करने का काम किया। जो-जो वायदे भाजपा ने जनता से किए है, उन सभी वादे को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। नगर निकाय में भाजपा के उम्मीदवारों को जीता कर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का काम करेंगे। मतदाता इस बात को जान चुके हैं कि प्रदेश को विकास और प्रगति के पथ पर भाजपा सरकार लेकर जा सकती है। सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में निरंतर तेजी से प्रदेश में विकास हो रहा है। अत्री ने कहा कि विकसित उचाना के सपने को पूरा करने का काम करेंगे। सकारात्मक सोच के तहत सबका साथ सबका विकास सबका विकास के तहत कार्य किए जाएंगे। उचाना में जो वर्षों पुरानी मांगें ढाकल कोठी से रजबाहा, उचाना में सरकारी कॉलेज, पार्क, रजबाहा में 15 दिन पानी, उचाना में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बड़ा उद्योग स्थापित करने सहित जो-जो मांग हैं, उनको पूरा करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें