फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना क्षेत्र में जलसंकट होगा दूर

Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। अर्बन एरिया में पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना कर मुख्यालय को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही पेयजल समस्या दूर करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

उचाना कलां के उचाना खुर्द रोड पर बरसोला माइनर से लिफ्टिंग सिस्टम से खेड़ी मंसानिया रोड पर स्थित उचाना कलां के पुराने जलघर में पानी पहुंचाया जाएगा। पहले जो पाइपलाइन खुली थी जिससे लीकेज होती थी। प्रपोजल में माइनर से जलघर तक अंडर ग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का भी एस्टीमेट बनाया गया है। शहर के लोग शहर में बुस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग कर रहे थे। उचाना कलां अंडरपास के पास बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराने की योजना है। यहां से शहर की आधी आबादी को जलापूर्ति होगी। खेड़ी मंसानिया रोड पर जो जलघर है उसकी क्षमता अब तक एक एमएलडी है जिसको बढ़ा कर ढाई एमएलडी किया जाएगा। दूषित पानी की शिकायत भी दूर की जाएगी। ऐसे स्थानों पर डीआई पाइप बिछाई जाएगी। भौंगरा रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग के वाटर ट्रीटमेंट की तरह उचाना कलां के पुराने जलघर में वाटर ट्रीटमेंट लगेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही जलापूर्ति का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अनिल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, ओमदत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जहां पाइप लाइन लीकेज है वहां पाइप बिछाने, उचाना कलां के पुराने जलघर में वाटर ट्रीटमेंट, शहर में बुस्टिंग स्टेशन बनवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इन मांगों को अब पूरा होने की उम्मीद है। शहर में पानी की सप्लाई के लिए बुस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग काफी पुरानी है। शहर में पानी की सप्लाई कम आती है। बुस्टिंग स्टेशन बनने के बाद ये समस्या दूर हो जाएगी।

बाक्स

स्थायी रूप से होगा जल समस्या का समाधान

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के संज्ञान में अर्बन एरिया में पानी की किल्लत को लेकर मामला आया है। इसको लेकर वे कई महीने से निरंतर अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने अब प्रस्ताव बना कर मुख्यालय भेजा है। इसको मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू होगा। अर्बन एरिया ही नहीं बल्कि उचाना हलके में पीने के पानी की समस्या का जड़ से समाधान को लेकर डिप्टी सीएम प्रयासरत हैं।-कृष्ण राठी, जिला प्रधान जजपा।
विज्ञापन



वर्जन

17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना कर मुख्यालय भेजा गया है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बुस्टिंग स्टेशन उचाना मंडी में बनाने, पाइप लाइन बिछाने, लिफ्टिंग से रजबाहा से पानी जलघर तक लाने, वाटर ट्रीटमेंट की स्थापना आदि कार्य प्रस्ताव में शामिल है।-सुनीता नैन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें